विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा है कि भारत और कनाडा के संबंधों में पिछले कुछ महीनों से तेजी से प्रगति हो रही है। दोनों देश साझेदारी को आगे बढाने के जरूरी तंत्रो को बहाल करने और नई ऊर्जा देने पर काम कर रहे हैं। नई दिल्ली में कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद के साथ बैठक में डॉ जयशंकर ने कहा कि भारत का दृष्टिकोण सकारात्मक सोच के साथ आगे बढने का है।
उन्होंने कहा कि दोनो पक्षों ने आज की बैठक के लिए व्यापार, निवेश, असैन्य परमाणु सहयोग, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग का महत्वकांक्षी प्रारूप तैयार किया है। डॉ. जयशंकर ने कहा कि दुनिया के मामलों में सक्रिय रहने की भारत और कनाडा की पुरानी परम्परा रही है और दोनों देश प्रभावी बहुपक्षवाद और जलवायु कार्रवाई के समर्थक हैं।
जब हम कनाडा को देखते हैं, तो हम एक पूरक अर्थव्यवस्था देखते हैं, हम एक खुला समाज देखते हैं, विविधता और बहुलवाद देखते हैं और हमारा यह मानना है कि यह एक घनिष्ठ, टिकाऊ और दीर्घकालिक मित्र का यह आधार है।
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है।…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…
भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…
भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…