भारत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मालदीव के विदेश मंत्री के साथ संयुक्त रूप से छह सामुदायिक योजनाओं का उद्घाटन किया

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि मालदीव के साथ भारत की साझेदारी एक दूसरे की हित के लिए साथ काम करने की प्रबल इच्छा पर आधारित है। मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर के साथ माले में बैठक के बाद संवाददाता सम्‍मेलन में डॉ. जयशंकर ने कहा कि मालदीव भारत की पड़ोसी प्रथम नीति का महत्वपूर्ण लक्ष्य है।

डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि मालदीव के विदेश मंत्री के साथ उनकी बातचीत रचनात्‍मक रही। विकास साझेदारी, क्षमता निर्माण, क्षेत्रीय सुरक्षा, व्‍यापार और डिजिटल सहयोग पर मुख्‍य रूप से बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने छह सामुदायिक योजनाओं का संयुक्‍त रूप से उद्घाटन किया।

ये योजनाएं मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य, बच्‍चों के लिए स्‍पीच थेरेपी और विशेष शिक्षा से संबंध हैं। भारतीय राष्‍ट्रीय भुगतान निगम तथा मालदीव के आर्थिक विकास और व्‍यापार मंत्रालय के बीच डिजिटल भुगतान प्रणाली से संबंधित समझौते पर भी हस्‍ताक्षर किए गए। मालदीव के विदेश मंत्री ने मालदीव के सामुदायिक सशक्तिकरण के लिए भारत की प्रतिबद्धता की सराहना की।

डॉ जयशंकर मालदीव की तीन दिन की यात्रा पर कल शाम माले पहुंचे। इस वर्ष जून में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मालदीव के राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद मुइजू भारत आए थे।

Editor

Recent Posts

कुनो राष्ट्रीय उद्यान में भारतीय मूल की मादा चीता ने जंगल में चार शावकों को जन्म दिया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज भारत के चीता संरक्षण…

5 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री डॉ. माजिद बिन अब्दुल्ला अल कासबी के साथ वर्चुअल कॉल पर बातचीत की

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री डॉ. माजिद…

7 घंटे ago

दिल्ली में पंजीकृत तीस लाख रुपये तक की इलेक्ट्रिक कारों पर 2030 तक पथकर और पंजीकरण शुल्‍क नहीं देना होगा

दिल्ली में पंजीकृत 30 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम मूल्य वाली सभी इलेक्ट्रिक कारों को…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की; 200वीं जयंती समारोहों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित…

12 घंटे ago

केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने नई दिल्ली में समुद्री खाद्य निर्यातकों की बैठक 2026 की अध्यक्षता की

मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के…

12 घंटे ago

भारत और कुवैत ने ऊर्जा और व्यापार आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष के बजाय संवाद और कूटनीति पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कुवैत के समकक्ष ओसामा खालिद बूदाई…

13 घंटे ago