खेल

भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने पेरिस ओलंपिक में कुश्ती में कांस्य पदक जीता

पेरिस ओलिंपिक में भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुश्ती में पुरुषों की 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। सहरावत ने प्यूर्टो रिको के डेरियन क्रूज़ को 13-5 से हराया। यह पेरिस ओलिंपिक में भारत का छठा और कुश्ती में पहला पदक है। अमन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। जहां, उन्‍हें जापान के री हिगुची से हार का सामना करना पड़ा। सहरावत ने अपने अभियान की शुरुआत उत्तरी मैसेडोनिया के व्लादिमीर एगोरोव के खिलाफ 10-0 से जीत के साथ की, जिसके बाद उन्होंने क्वार्टर फाइनल में अल्बानिया के ज़ेलिमखान अबकारोव के खिलाफ एक बार फिर तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 12-0 से जीत हासिल की। अमन ने 21 साल और 24 दिन की आयु में भारत के सबसे कम आयु के पदक विजेता बनने के पी.वी सिंधु के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। भारत के पास अब पेरिस ओलिंपिक में पांच कांस्य पदक और एक रजत पदक है।

प्रधानमंत्री ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर पहलवान अमन सेहरावत को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस के पेरिस में जारी ओलंपिक में पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम वर्ग में आज कांस्य पदक जीतने पर पहलवान अमन सेहरावत को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा: “हमारे पहलवानों के लिए बेहद गर्व का विषय है! पेरिस ओलंपिक में पुरुषों के फ़्रीस्टाइल 57 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतने के लिए अमन सेहरावत को शुभकामनाएं। इसमें उनकी लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति स्पष्ट रूप से नज़र आती है। पूरा देश इस उल्लेखनीय उपलब्धि का उत्सव मना रहा है।”

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर बात, द्विपक्षीय सहयोग पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं…

1 घंटा ago

सीसीआई ने क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड द्वारा एफएमसी इंडिया की शत-प्रतिशत शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड द्वारा एफएमसी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की…

2 घंटे ago

सीसीआई ने चुबू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी नीदरलैंड्स बी.वी. द्वारा कंटीन्यूम ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में कुछ इक्विटी शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने चूबू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी नीदरलैंड्स बी.वी. द्वारा कंटीन्यूम ग्रीन एनर्जी…

2 घंटे ago

CCI ने बीएनपी परिबास कार्डिफ द्वारा इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस में कुछ इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बीएनपी परिबास कार्डिफ द्वारा इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में…

2 घंटे ago

उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज इंडियन डिफेंस एस्टेट्स सर्विस (2025 बैच) के प्रोबेशनर्स से बातचीत की

उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज उप-राष्ट्रपति भवन में इंडियन डिफेंस एस्टेट्स सर्विस (2025 बैच)…

2 घंटे ago