विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मस्कत में ओमान के विदेश मंत्री बदर-बिन-हमद-अल बुसैदी से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि चर्चा व्यापार, निवेश, संपर्क, समुद्री क्षेत्र, प्रौद्योगिकी, रक्षा और साइबर तथा एआई क्षेत्रों पर केंद्रित रही। दोनों नेताओं ने खाड़ी क्षेत्र में हो रहे घटनाक्रमों और क्षेत्र में शांति तथा स्थिरता सुनिश्चित करने के प्रयासों पर भी व्यापक विचार-विमर्श किया। डॉ. जयशंकर ने कहा कि चर्चा से दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी के विश्वास और मजबूती का पता चलता है।
इस बीच, ओमान के विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और ओमान के बीच सदियों पुराने समुद्री संबंध दोनों देशों के लोगों को सदियों से जोड़ते रहे हैं और एक-दूसरे के बीच साझेदारी के लिए मजबूत आधार प्रदान करते हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री बदर अल बुसैदी ने कहा कि दोनों नेताओं ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए गहन कूटनीति पर चर्चा की और भारत का उसके समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल…
दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…
सर्वोच्च न्यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…
भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…
दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…
फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…