insamachar

आज की ताजा खबर

EAM Dr. S. Jaishankar met Oman Foreign Minister Badr bin Hamad Al Busaidi in Muscat today.
भारत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मस्कत में ओमान के विदेश मंत्री बदर-बिन-हमद-अल बुसैदी से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मस्कत में ओमान के विदेश मंत्री बदर-बिन-हमद-अल बुसैदी से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि चर्चा व्यापार, निवेश, संपर्क, समुद्री क्षेत्र, प्रौद्योगिकी, रक्षा और साइबर तथा एआई क्षेत्रों पर केंद्रित रही। दोनों नेताओं ने खाड़ी क्षेत्र में हो रहे घटनाक्रमों और क्षेत्र में शांति तथा स्थिरता सुनिश्चित करने के प्रयासों पर भी व्यापक विचार-विमर्श किया। डॉ. जयशंकर ने कहा कि चर्चा से दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी के विश्‍वास और मजबूती का पता चलता है।

इस बीच, ओमान के विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और ओमान के बीच सदियों पुराने समुद्री संबंध दोनों देशों के लोगों को सदियों से जोड़ते रहे हैं और एक-दूसरे के बीच साझेदारी के लिए मजबूत आधार प्रदान करते हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री बदर अल बुसैदी ने कहा कि दोनों नेताओं ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए गहन कूटनीति पर चर्चा की और भारत का उसके समर्थन के लिए आभार व्‍यक्‍त किया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *