भारत

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र को संबोधित करेंगे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के इक्यासीवें सत्र के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। डॉ. जयशंकर 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न बहुपक्षीय और द्विपक्षीय बैठकों में भी शामिल होंगे।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र का विषय है “विश्वास बहाल करना, बदलाव का प्रबंधन करना। महासभा में संयुक्त राष्ट्र के सभी 193 सदस्य देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और वरिष्ठ प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। वे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपने देशों की प्राथमिकताओं और रुख को सामने रखेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुत्‍तेरेश ने विश्व नेताओं से अंतरराष्ट्रीय सहयोग मजबूत करने का आह्वान किया है। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा है कि शांति, गरिमा, न्याय और मानवता के लिए सभी को एकजुट होना चाहिए और बेहतर दुनिया के निर्माण के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग जरूरी है।

Editor

Recent Posts

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

58 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

60 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

1 घंटा ago

भारत ने रियाद हवाई अड्डे पर हमलों की निंदा की और जानमाल तथा संपत्ति के नुकसान पर चिंता व्यक्त की

भारत ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए…

1 घंटा ago