विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रह्मण्यम जयशंकर आज व्यापार, आर्थिक कार्य, वैज्ञानिक, प्रौद्योगिकीय और सांस्कृतिक सहयोग संबंधी भारत-रूस आयोग की 26वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। वे मॉस्को में भारत-रूस व्यापार मंच को भी संबोधित करेंगे। डॉक्टर जयशंकर कल रूस की तीन दिवसीय यात्रा पर मॉस्को पहुंचे। वे रूस के विदेश मंत्री सेर्गेई लावरोव से भी मुलाकात करेगे और द्विपक्षीय, क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर बातचीत करेंगे। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य रूस के साथ सामरिक साझेदारी को मजबूत करना है।हाल ही में, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल ने मॉस्को की यात्रा के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाक़ात की थी।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें बताया…
एपीडा ने 24 सितंबर 2026 को कर्नाटक से जीआई टैग वाली गुलबर्गा तुअर दाल की…
सोने की तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…
सीमा पार तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश…