भारत

विदेश मंत्री जयशंकर ने अपने यूक्रेनी समकक्ष के साथ फोन पर की वार्ता

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को फोन पर यूक्रेन के अपने समकक्ष दमित्रो कुलेबा के साथ वार्ता की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मॉस्को यात्रा के करीब दस दिन बाद दोनों नेताओं के बीच यह वार्ता हुई है। जयशंकर ने कहा कि बातचीत द्विपक्षीय संबंधों को और विकसित करने पर केंद्रित थी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘आज दोपहर में यूक्रेन के विदेश मंत्री दमित्रो कुलेबा के साथ एक अच्छी बातचीत हुई। हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और विकसित करने के बारे में चर्चा हुई।’’

दोनों विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की ओर से मोदी की मॉस्को यात्रा की आलोचना की पृष्ठभूमि में हुई। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने नौ जुलाई को मोदी की मॉस्को यात्रा को ‘बड़ी’ निराशा और शांति प्रयासों के लिए ‘विनाशकारी झटका’ करार दिया था।

‘एक्स’ पर एक पोस्ट में जेलेंस्की ने विशेष रूप से यूक्रेन पर रूस के मिसाइल हमलों का उल्लेख किया जिसमें कीव में बच्चों के अस्पताल पर किए गए हमले का भी जिक्र था। जेलेंस्की ने कहा था, ‘‘एक रूसी मिसाइल ने यूक्रेन के सबसे बड़े, बच्चों के अस्पताल पर हमला किया, जिसमें युवा कैंसर रोगियों को निशाना बनाया गया। कई लोग मलबे के नीचे दब गए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता को ऐसे दिन मॉस्को में दुनिया के सबसे खूनी अपराधी को गले लगाते देखना बेहद निराशाजनक है और शांति प्रयासों के लिए एक विनाशकारी झटका है।’’ यूक्रेन पर हमले के बाद रूस की अपनी पहली यात्रा में मोदी ने आठ और नौ जुलाई को मॉस्को का दौरा किया था। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी शिखर वार्ता में मोदी ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि यूक्रेन संघर्ष का समाधान युद्ध के मैदान पर संभव नहीं है और बम, बंदूक और गोलियों के बीच शांति वार्ता सफल नहीं होती।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा – सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिक राष्ट्रीय चेतना के जीवंत स्तंभ और सामूहिक साहस के प्रतीक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पूर्व सैनिक राष्ट्रीय चेतना के जीवंत स्तंभ,…

4 घंटे ago

थाईलैंड में रेल दुर्घटना में 22 लोगों की मौत और 30 लोग घायल

बैंकॉक से थाईलैंड के उत्तरपूर्वी क्षेत्र की ओर जा रही एक यात्री रेलगाड़ी आज गंभीर…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्ली में पोंगल समारोहों को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में पोंगल समारोहों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी…

7 घंटे ago

SECI ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए समझौता ज्ञापन परफॉर्मेंस में ‘उत्कृष्ट’ रेटिंग हासिल की

सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एस ई सी आई) ने नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा…

10 घंटे ago