Defence News

रॉयल सऊदी नेवल फोर्सेज (RSNF) के 76 प्रशिक्षुओं ने भारतीय नौसेना के प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1TS) में अपना अफ्लोट ट्रेनिंग कोर्स पूरा किया

रॉयल सऊदी नेवल फोर्सेज (RSNF) के किंग फहद नेवल अकादमी के 76 प्रशिक्षुओं ने 18 जुलाई 24 को भारतीय नौसेना के प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1TS) में अपना अफ्लोट ट्रेनिंग कोर्स पूरा किया। कोच्चि में तीन सप्ताह के इस प्रशिक्षण में बंदरगाह के साथ-साथ समुद्र चरण भी शामिल था। बंदरगाह चरण के दौरान, मुख्य रूप से नौवहन, अग्निशमन एवं क्षति नियंत्रण संबंधी पहलुओं पर सिम्युलेटर-आधारित प्रशिक्षण पर ध्यान केन्द्रित किया गया। समुद्री चरण के दौरान, प्रशिक्षुओं को जहाज संचालन, संचार प्रक्रियाओं और समुद्री कौशल विकास संबंधी प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करते हुए समुद्र में जीवन की बारीकियों से परिचित कराया गया।

इसके अलावा, प्रशिक्षुओं को वॉटरमैनशिप ट्रेनिंग सेंटर और आईएनएस तरंगिनी पर नौकायन संबंधी प्रशिक्षण से अवगत कराया गया। 107 इंटीग्रेटेड ऑफिसर्स ट्रेनिंग कोर्स (IOTC) के भारतीय नौसेना प्रशिक्षुओं के साथ आरएसएनएफ प्रशिक्षुओं की भागीदारी ने दोनों समुद्री देशों के प्रशिक्षुओं के बीच सौहार्द और मित्रता बढ़ाने में बेहद योगदान दिया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम ने ऐतिहासिक एवं स्थानीय महत्व के स्थानों की व्यवस्थित यात्राओं और भारतीय प्रशिक्षुओं के साथ मैत्रीपूर्ण खेल आयोजनों के माध्यम से सांस्कृतिक आदान-प्रदान एवं जुड़ाव का अवसर भी प्रदान किया।

प्रशिक्षण के समापन पर आयोजित एक कार्यक्रम में, दक्षिणी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ, रियर एडमिरल उपल कुंडू ने आरएसएनएफ के प्रशिक्षुओं और निर्देशन स्टाफ के साथ बातचीत की। बातचीत के दौरान, प्रशिक्षुओं ने अपने समुद्री अनुभव साझा किए और निर्देशन स्टाफ ने प्रदान किए गए उच्च गुणवत्ता वाले प्रशिक्षण की सराहना की।

आईएनएस तीर पर आयोजित समापन समारोह के दौरान प्रशिक्षुओं को पाठ्यक्रम पूरा करने के प्रमाण पत्र और पूर्व छात्र बैज प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं की यात्रा पर प्रकाश डालने वाले एक पाठ्यक्रम संस्मरण का भी अनावरण किया गया।

बढ़ी हुई भागीदारी के साथ लगातार दो प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों (2023 और इस वर्ष) का संचालन दोनों नौसेनाओं के बीच बढ़ती समुद्री साझेदारी का प्रमाण है।

Editor

Recent Posts

वायुसेना के मालवाहक विमान ने लद्दाख के 13 हजार 629 फीट ऊंचे न्योमा हवाई अड्डे पर सफल लैंडिंग की

वायु सेना के मालवाहक जहाज ने लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्‍योमा…

3 घंटे ago

IRCTC ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग वेबसाइटों और मोबाइल ऐप पर रोक लगाने के लिए अभियान शुरू किया

भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग…

3 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा में तैनात वायुसेना कर्मियों से पूरी सतर्कता और अभियान की तैयारी बनाए रखने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र के सामरिक…

3 घंटे ago

ओएमसी ने कर्नाटक में बताए गए इथेनॉल के स्तर की पुष्टि करने के लिए, तय मानकों के तहत संयुक्त नमूने और स्वतंत्र परीक्षण की मांग की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी बनाए रखने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी…

5 घंटे ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ…

9 घंटे ago