विदेश मंत्री सुब्रहमण्यम जयशंकर ने आज कजाखस्तान के अस्ताना में चीन के विदेश मंत्री वांग यी से भेंट की। डॉक्टर जयशंकर ने सीमावर्ती क्षेत्रों में शेष मुद्दों के शीघ्र समाधान के बारे में चर्चा की। दोनों पक्ष इन मुद्दों का राजनयिक और सैन्य माध्यम से समाधान करने पर सहमत हुए। डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा का सम्मान करना और सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आपसी सम्मान, आपसी संवेदनशीलता और आपसी हित भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों का नेतृत्व करेंगे।
आज एक नवंबर से देश में वित्तीय, टैक्स और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव…
अमरीका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्रियों की कल अमरीका के अटलांटा में बैठक…
दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए आज से शीतकालीन कार्ययोजना लागू हो…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं…
केंद्र सरकार ने 31 अक्टूबर 2026 को राज्य सरकारों को 1,09,019 करोड़ रुपये की अतिरिक्त…
भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से आतंकवाद के खतरे पर लगातार ध्यान देने की…