बिज़नेस

केंद्र ने राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत परीक्षण सुविधाओं, बुनियादी ढांचे और संस्थागत सहायता के वित्तपोषण के लिए योजना दिशानिर्देश जारी किए

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत मानकों और विनियामक फ्रेमवर्क के विकास के लिए परीक्षण सुविधाओं, बुनियादी ढांचे और संस्थागत सहायता के वित्तपोषण के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) द्वारा आज (4 जुलाई, 2024) ये योजना दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।

ये योजना हरित हाइड्रोजन और इसके व्युत्पन्नों की मूल्य श्रृंखला में घटकों, प्रौद्योगिकियों और प्रक्रियाओं के लिए मौजूदा परीक्षण सुविधाओं में कमी की पहचान करने में मदद करेगी। ये योजना विश्वसनीय और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए नई परीक्षण सुविधाओं को स्थापित करने और मौजूदा परीक्षण सुविधाओं के उन्नयन का समर्थन करेगी।

इस योजना को कार्यान्वित करने में वित्तीय वर्ष 2025-26 तक कुल 200 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान (एनआईएसई) इस योजना के लिए कार्यान्वयन एजेंसी (एसआईए) होगी।

इस योजना में जीएच2 उत्पादन और व्यापार में गुणवत्ता, स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मजबूत गुणवत्ता और प्रदर्शन परीक्षण सुविधाओं का विकास शामिल है।

राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन का शुभारंभ 4 जनवरी 2023 किया गया था, जिसकी लागत वित्त वर्ष 2029-30 तक 19,744 करोड़ रुपये है। यह स्वच्छ ऊर्जा के माध्यम से भारत के आत्मनिर्भर बनने के लक्ष्य में योगदान देगा और वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण के लिए प्रेरणा का काम करेगा। यह मिशन अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण डीकार्बोनाइजेशन, जीवाश्म ईंधन आयात पर निर्भरता को कम करने और भारत को हरित हाइड्रोजन में प्रौद्योगिकी और बाजार की अगुवाई करने में सक्षम बनाएगा।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री धन–धन्य कृषि योजना का आज एक वर्ष पूरा हुआ

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना की…

14 मिनट ago

रियाद हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोग मारे गए और तीन सौ से अधिक घायल हुए

सऊदी अरब में रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोग मारे…

16 मिनट ago

शारदीय नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू

शारदीय नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू हो गया है। नौ दिन का यह धार्मिक…

20 मिनट ago

उत्तर रेलवे ने कहा- आज सभी रेल सेवाएं सामान्य समय सारणी के अनुसार संचालित होंगी

उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि आज सभी रेलगाडि़यां अपने निर्धारित…

23 मिनट ago

भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 क्रिकेट मैच आज

भारत आज इंदौर में वेस्टइंडीज के साथ तीसरा T-20 क्रिकेट मैच खेलेगा। यह मैच होलकर…

40 मिनट ago

दिल्ली में हुई घटनाओं को लेकर OHCHR कार्यालय की चिंताएं निराधार, देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप अनुचित: भारत

भारत ने कहा है कि दिल्ली में कल हुई घटनाओं को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार…

41 मिनट ago