दुनियाभर में आज ईस्टर मनाया जा रहा है। यह अवसर प्रार्थना, पश्चाताप और यीशु मसीह के जीवन के अंतिम चरण को याद करने के पवित्र सप्ताह का प्रतीक है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सीपी राधा कृष्णन ने इस अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने आशा व्यक्त की कि प्रभु यीशु मसीह का पुनरुत्थान लोगों को सत्य, प्रेम, करुणा, त्याग और क्षमा के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करता रहेगा। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि यह पवित्र अवसर लोगों को सत्य का पालन करने, विनम्रता अपनाने और सभी के कल्याण के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रेरित करता है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईस्टर के अवसर पर शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पावन दिवस आशा और नवजीवन का उत्सव है। उन्होंने व्यक्त किया कि ईस्टर सभी के जीवन में शांति, आनंद और उजाला लेकर आए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा कि यीशु मसीह की शिक्षाएँ सभी को दयालु बनने तथा समाज में एकता की भावना को सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित करें।
भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। कई विशेषज्ञों का मानना…
भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी-ट्वेंटी मैच में 8 विकेट से हरा दिया है। कल…
वायुसेना उपप्रमुख के पद पर कार्यरत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम 29वें…
सोने की संगठित तरीके से तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए,…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस से पहले सेवा तीर्थ में ग्लोबल सिस्टम…
थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…