निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र के लोकसभा चुनाव के मतदान कार्यक्रम में संशोधन किया है। इस सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को चुनाव होना था, अब यहां 25 मई को छठे चरण में वोट डाले जाएंगे। आयोग ने कहा है कि केंद्र शासित प्रदेश में प्रचार के दौरान विभिन्न सामग्री, संचार और प्राकृतिक बाधाओं के कारण उम्मीदवारों के लिए उचित अवसरों की कमी के बारे में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधित्व के बाद यह निर्णय लिया गया है।
चुनाव आयोग द्वारा अनंतनाग-राजौरी निर्वाचन क्षेत्र में मतदान की तारीख 7 मई से बदलकर 25 मई 2024 करने पर नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा, “चुनाव आयोग का यह फैसला गलत है। अगर वोटर को वोट डालने में कोई दिक्कत होती तो फिर शायद चुनाव नामुमकिन होता। यह एक सोची-समझी साजिश की जा रही है।”
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…
भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…
एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…
वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…