भारत

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, ओडिशा, बिहार और झारखंड में कल तक भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने कल तक पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों, ओडिशा, बिहार और झारखंड में भीषण गर्मी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

दक्षिण भारत में, अगले 5 दिनों तक रायलसीमा, सौराष्ट्र, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, कोंकण और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में गर्म और आर्द्र मौसम के साथ लू की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के भीतर देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्‍से में अधिकतम तापमान, 2 से 3 डिग्री सेल्सियस कम होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। हालांकि, अगले 5 दिनों में मध्य भारत में, तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

Editor

Recent Posts

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिनों…

1 दिन ago

ब्रिक्स व्‍यापार मंच में पीएम मोदी ने स्‍थायी वैश्विक व्यापार के लिए सुरक्षित समुद्री और आपूर्ति मार्ग तथा व्यापारिक बाधाएं हटाने पर बल दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार को सुचारु बनाए रखने के लिए सुरक्षित समुद्री मार्ग,…

1 दिन ago

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव…

1 दिन ago

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

2 दिन ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के…

2 दिन ago