बिज़नेस

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में आर्थिक प्रगति जारी

वित्त मंत्रालय ने अगस्त महीने के लिए अपनी कल जारी मासिक आर्थिक समीक्षा में कहा है कि भारत चालू वित्त वर्ष में साढ़े छह प्रतिशत से सात प्रतिशत की सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी वृद्धि हासिल कर लेगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि सभी प्रमुख गैर-कृषि क्षेत्रों में पांच प्रतिशत से अधिक की वृद्धि से चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में आर्थिक प्रगति जारी रही।

नरम खाद्य और मुख्य मुद्रास्फीति के कारण खुदरा मुद्रास्फीति अगस्त 2024 में तीन दशमलव सात प्रतिशत पर रही।

आर्थिक समीक्षा में वैश्विक व्यापार की गतिशीलता और वैश्विक आर्थिक संभावनाओं में अनिश्चितता के बारे में सचते किया गया है। इसमें राज्यों द्वारा पूंजीगत व्यय में गिरावट, यात्री वाहनों की बिक्री में कमी, शहरी क्षेत्रों में तेजी से बढ़ती उपभोक्ता वस्तुओं की बिक्री में धीमी वृद्धि के बारे में भी बताया गया है।

Editor

Recent Posts

भारत ने हाल की बाढ़ और भूकंप के बाद अफगानिस्तान को मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री भेजी

भारत ने हाल की बाढ़ और भूकंप की कठिन स्थिति से जूझ रहे अफगानिस्तान के…

3 घंटे ago

सरकार ने घरेलू मांग पूरी करने के लिए पांच किलो के एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बढ़ाई

सरकार ने पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बढ़ा दी है। वैध पहचान पत्र…

3 घंटे ago

एयर इंडिया की नई दिल्‍ली-तेल अवीव मार्ग पर उड़ानें 31 मई तक निलंबित

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच एयर इंडिया ने इज़राइल के लिए अपनी उड़ानें…

3 घंटे ago

भारतीय ध्‍वज वाले एलपीजी टैंकर ग्रीन आशा ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया

भारतीय ध्वज वाले एल पी जी टैंकर ‘ग्रीन आशा’ ने ईरान के निकट होर्मुज जलडमरूमध्य…

3 घंटे ago