भारत

मुंबई में एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया

मुंबई में एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने एकनाथ शिंदे को कार्यवाहक मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। एकनाथ शिंदे ने उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार के साथ आज राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-एनसीपी के अजीत पवार के गुट वाले महायुति गठबंधन ने 288 में से 230 सीटें हासिल कीं। भाजपा रिकॉर्ड 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 57 सीटें और अजीत पवार के नेतृत्व वाली एन.सी.पी. को 41 सीटें प्राप्‍त हुईं।

Editor

Recent Posts

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद राज्‍यविधान परिषद की सदस्‍यता से इस्तीफा दिया

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड-जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए…

30 सेकंड ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा – वैश्विक अनिश्चितता के कारण विश्‍व की मुद्राओं में अस्थिरता परन्‍तु भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने संसद में भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती का उल्‍लेख करते हुए…

3 मिनट ago

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने असम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज दोपहर ‘मेरा बूथ,…

6 मिनट ago

दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी, पहला चरण 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा

भारत के महारजिस्ट्रार और जनगणना आयुक्त श्री मृत्युंजय कुमार नारायण ने आज नई दिल्ली में…

12 मिनट ago

सरकार ने तरल थोक क्षमता और समुद्री दक्षता बढ़ाने के लिए नए मंगलौर बंदरगाह पर बर्थ संख्‍या 9 के पुनर्विकास को स्‍वीकृति दी

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के बंदरगाह बुनियादी ढांचे को…

14 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी कल गुजरात का दौरा करेंगे, 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे साथ ही उद्घाटन तथा राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 31 मार्च 2026 को गुजरात का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री गांधीनगर में सुबह…

4 घंटे ago