चुनाव

निर्वाचन आयोग ने महाराष्‍ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों की घोषणा की

निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की आज घोषणा कर दी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवम्‍बर को एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। झारखंड विधानसभा चुनाव 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे। दोनों राज्यों की मतगणना 23 नवम्‍बर को होगी।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने नई दिल्ली में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 22 अक्‍तूबर को जारी की जाएगी। 29 अक्टूबर तक नामांकन-पत्र भरे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में नौ करोड़ 63 लाख मतदाताओं के लिए एक लाख से अधिक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

झारखंड में पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना 18 अक्‍तूबर को जारी होगी। 25 अक्टूबर तक पर्चे भरे जा सकते हैं। राज्य में दूसरे चरण के मतदान की अधिसूचना 22 अक्‍तूबर को जारी होगी। 29 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि झारखंड में 26 हजार से अधिक मतदान केंद्रों पर दो करोड़ साठ लाख मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही दोनों राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है। आयोग ने कई विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव कार्यक्रम की भी घोषणा की। विभिन्न राज्यों की 47 विधानसभा सीटों और वायनाड लोकसभा सीट के लिए 13 नवम्‍बर को उपचुनाव होंगे।

उत्तराखंड की एक विधानसभा सीट और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव 20 नवंबर को होगा।

Editor

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित, मुख्यमंत्री योगी ने राहत और बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

3 मिनट ago

देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है

देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है। भगत सिंह का जन्म…

18 मिनट ago

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-(SIR) के कार्यक्रम में संशोधन किया

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर. के कार्यक्रम में संशोधन किया है।…

30 मिनट ago

भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत जीवनरक्षक दवाओं और चिकित्सा सामग्री की एक खेप भेजी

भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत काबुल के सरकारी अस्पताल के लिए जीवनरक्षक…

48 मिनट ago

आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित

आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गई…

57 मिनट ago

एनएमडीसी लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ के नगरनार में अपने 2 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) पेलेट संयंत्र को शुरू किया

एनएमडीसी लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ के नगरनार में अपने 2 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) पेलेट…

1 घंटा ago