भारत

भारत ने अमेरिका के साथ 31 MQ-9B प्री-डेटर ड्रोन खरीदने के समझौते पर हस्‍ताक्षर किए

भारत ने रक्षा क्षमताओं को बढ़ावा देते हुए अमरीका के साथ 31 एमक्‍यू-9बी प्री–डेटर ड्रोन खरीदने के एक समझौते पर हस्‍ताक्षर किए हैं। इस समझौते का उद्देश्‍य भारत की अभियान तैयारियों और सैन्‍य क्षमता को बढ़ाना है। इनमें तीनों सेनाओं के लिए एमक्‍यू-9बी स्‍काई गार्डियन और सी-गार्डियन ड्रोन भी शामिल हैं।

रक्षा मंत्रालय ने नई दिल्‍ली में रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने की उपस्थिति में अ‍मरीका सरकार के साथ इस समझौते पर हस्‍ताक्षर किए।

मंत्रालय ने देश में ही साजो-सामान, रख-रखाव, मरम्‍मत और ड्रोन की देखरेख के लिए जनरल ऑटोमिक्‍स ग्‍लोबल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक अलग समझौते पर भी हस्‍ताक्षर किए।

ये 31 ड्रोन देश की रक्षा सेनाओं के लिए महत्‍वपूर्ण साबित होंगे। ये ड्रोन चालीस हजार फीट की ऊंचाई पर लगभग चार सौ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ सकते हैं और मिसाइल ले जा सकते हैं।

Editor

Recent Posts

जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू

जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू हो रहे हैं।…

9 घंटे ago

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों की मौत

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों…

9 घंटे ago

उड़ीसा के नए राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली

उडीसा के नये राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। उडीसा…

10 घंटे ago

ग्‍वालियर में शीतला माता मंदिर ट्रक दुर्घटना में 14 लोगों की मौत, 39 घायल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कल रात एक सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत…

10 घंटे ago

सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें कम करने का फैसला किया

केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…

13 घंटे ago