भारत

निर्वाचन आयोग ने केरल से राज्यसभा की तीन सीट के लिए 25 जून को चुनाव की घोषणा की

निर्वाचन आयोग ने केरल से राज्यसभा की तीन सीट के लिए सोमवार को चुनाव की तारीख की घोषणा की। मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल एक जुलाई को समाप्त हो रहा है। आयोग ने एक बयान में कहा कि मतदान 25 जून को होगा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के बिनॉय विश्वम, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एलाराम करीम और केरल कांग्रेस (एम) के प्रमुख जोस के मणि का कार्यकाल एक जुलाई को समाप्त हो रहा है। निर्धारित प्रक्रिया के मुताबिक मतदान के एक घंटे बाद मतों की गणना होगी।

चुनाव के लिए अधिसूचना छह जून को जारी होगी, जिसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। निर्वाचन आयोग ने फरवरी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता प्रफुल्ल पटेल के इस्तीफे के बाद खाली हुई महाराष्ट्र की राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव की भी घोषणा की। पटेल ने उस माह संसद के उच्च सदन के लिए फिर से चुने जाने के बाद राज्यसभा के सदस्य के रूप में इस्तीफा दे दिया था। चुनाव आयोग ने कहा कि उच्च सदन में इस रिक्ति को भरने के लिए उपचुनाव भी 25 जून को होंगे।

Editor

Recent Posts

योग महोत्सव-2026 के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के लिए 75 दिनों की उलटी गिनती शुरू

आयुष मंत्रालय के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (MDNIY) ने आज महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले…

10 घंटे ago

हिंद महासागर में सागर पोत मिशन पहल के तहत तैनात भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस सुनयना मालदीव की राजधानी माले तट पहुंचा

हिंद महासागर में सागर पोत मिशन पहल के तहत तैनात भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस सुनयना…

11 घंटे ago

दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों का ‘जहां है, जैसा है’ के आधार पर नियमितीकरण

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में एक प्रेस…

12 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के 39वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (आईजीएनओयू -…

12 घंटे ago

वित्तीय सेवा विभाग सचिव ने बैंक ऑफ बड़ौदा के एआई-संचालित बहुभाषी संवाद मंच ‘बॉब संवाद’ का शुभारंभ किया

वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग सचिव एम. नागराजू ने 28 मार्च, 2026 को मुंबई…

12 घंटे ago

NHRC ने नई दिल्ली स्थित अपने परिसर में खाद्य एवं पोषण अधिकार पर कोर ग्रुप की बैठक का आयोजन हाइब्रिड मोड में किया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने नई दिल्ली स्थित अपने परिसर में खाद्य एवं पोषण अधिकार…

12 घंटे ago