निर्वाचन आयोग ने झारखंड कैडर के वरिष्ठतम आईपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह को सोमवार को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। आयोग ने अनुराग गुप्ता को झारखंड के कार्यवाहक डीजीपी पद से हटाने के कुछ दिन बाद यह कदम उठाया है। सिंह 1989 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी (आईपीएस) हैं। उन्हें तीन आईपीएस अधिकारियों के पैनल में से चुना गया, जिनके नामों की सिफारिश राज्य सरकार ने की थी। पिछले चुनावों में चुनाव-संबंधी कदाचार में संलिप्तता के आरोपों के कारण निर्वाचन आयोग ने कार्यवाहक डीजीपी अनुराग गुप्ता को शनिवार को उनके पद से हटाने का आदेश दिया था, जिसके बाद राज्य सरकार ने ये तीन नाम भेजे थे। झारखंड में विधानसभा चुनाव के तहत 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज फिलीपींस की राजधानी मनीला में 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में भाग…
मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव का…
उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा का समापन कल बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल…
भारत को फिर से अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ-आईटीयू परिषद का सदस्य चुना गया है। कतर की…
भारत-थाईलैंड संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की 14वीं बैठक 16 नवंबर 2026 को थाईलैंड के नोंथाबुरी…
भारत-बेलारूस व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर अंतर-सरकारी आयोग का 12वां सत्र 16…