भारत

निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी और सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किए

निवार्चन आयोग ने कानून और न्‍याय मंत्री के परामर्श से राज्‍यसभा के महासचिव को उपराष्‍ट्रपति के निर्वाचन के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्‍त किया है। आयोग ने राज्‍यसभा सचिवालय के संयुक्‍त सचिव और निदेशक को उपराष्‍ट्रपति चुनाव के लिये सहायक चुनाव अधिकारी बनाया है। संविधान की धारा 324 के तहत निर्वाचन आयोग को भारत के उपराष्‍ट्रपति का चुनाव कराने का अधिदेश प्राप्‍त है। उपराष्‍ट्रपति चुनाव राष्‍ट्रपति और उपराष्‍ट्रपति निर्वाचन विनियम, 1974 से संचालित होता है। राष्‍ट्रपति और उपराष्‍ट्रपति निर्वाचन अधिनियम 1952, की धारा 3 के तहत निर्वाचन आयोग केंद्र सरकार के परामर्श से चुनाव अधिकारी की नियुक्ति करता है।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

6 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

6 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

8 घंटे ago