भारत

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण में मालदीव की राजधानी माले पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण में मालदीव की राजधानी माले पहुंच गए हैं। मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज़्ज़ु ने वैलेना अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की। यह प्रधानमंत्री मोदी की मालदीव की तीसरी यात्रा है।

माले के वैलना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उत्साही मालदिवी नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों को यह रेखांकित करता है। प्रवासी भारतीयों भी बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए पहुंचे थे। भारतीय बच्चों ने छांव मृदा नृत्‍य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। प्रधानमंत्री दोपहर में राष्ट्रपति मुइज्‍जु के साथ परस्‍पर हित के विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे। दोनों नेता व्‍यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी की प्रगति का भी जायजा लेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी कल मालदीव की स्‍वतंत्रता के 60वें वर्षगांठ समारोह में विशिष्‍ट अतिथि होंगे। प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत की ओर से मालदीव को मिलने वाले महत्‍व का प्रतीक है। यह भारत की पड़ोसी प्रथम नीति और महासागर दृष्टिकोण के महत्‍व को भी रेखांकित करता है। इस यात्रा से दोनों देशों को द्विपक्षीय संबंध और मजबूत करने का अवसर मिलेगा।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

2 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

2 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

2 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

4 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

4 घंटे ago