निर्वाचन आयोग ने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की शिकायत पर आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी किया है। अरविंद केजरीवाल ने एक साक्षात्कार में हरियाणा सरकार द्वारा यमुना नदी को जहरीला बनाने का आरोप लगाया था। आयोग ने अरविंद केजरीवाल को आज रात आठ बजे तक पुख्ता प्रमाणों के साथ अपना जवाब दाखिल करने का कहा है। आयोग ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड की रिपोर्ट में यमुना जल को जहरीला बनाने का कोई उल्लेख नहीं है। आयोग ने ये भी कहा कि पानी में जहर मिलाने के आरोपों का तथ्यात्मक आधार होना चाहिए। आयोग ने कहा है कि पानी की कमी की आशंका से कानून व्यवस्था की स्थिति को भी नुकसान पहुंच सकता है।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…