भारत

निर्वाचन आयोग ने 12 राज्यों में चल रहे SIR की समय-सीमा एक सप्‍ताह बढ़ायी

निर्वाचन आयोग ने 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर की समयसीमा एक सप्‍ताह बढ़ा दी है। संशोधित अधिसूचना के अनुसार अब 11 दिसंबर तक फार्म वितरित किए जा सकेंगे। पहले यह समयसीमा 4 दिसंबर थी। मतदाता सूची का मसौदा अब 16 दिसम्‍बर को प्रकाशित किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची अगले वर्ष 14 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी।

इस समय उत्तर प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुद्दुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया चल रही है।

Editor

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र के कल शाम तक चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र के कल शाम तक चक्रवाती तूफान में…

5 घंटे ago

CCI ने रसमलाई लिमिटेड द्वारा यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज लिमिटेड की कुछ हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने रसमलाई लिमिटेड द्वारा यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज लिमिटेड…

5 घंटे ago

बेल्जियम नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल टैंगी बॉटमैन ने भारत का दौरा किया

बेल्जियम नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल टैंगी बॉटमैन 14 नवंबर 2026 को भारत की आधिकारिक…

6 घंटे ago

भारत ने पाकिस्तान को हराकर अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट का ख़िताब जीता

भारत ने पाकिस्तान को हराकर अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट का ख़िताब जीत लिया है। रोमांचक…

6 घंटे ago

माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी सेवाओं में आई बड़ी तकनीकी खराबी के लिए माफी मांगी

प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी सेवाओं में आई बड़ी तकनीकी खराबी के लिए माफी मांगी…

20 घंटे ago