भारत

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नई प्राथमिकी दर्ज

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा-ईओडब्ल्यू ने एक दशक पुराने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नाम नई प्राथमिकी दर्ज की है।

प्रवर्तन निदेशालय-ईडी की शिकायत के बाद दर्ज की गई इस प्राथमिकी में नेशनल हेराल्ड अखबार के प्रकाशक एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड-एजेएल की संपत्ति के अधिग्रहण से जुड़ी आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का आरोप लगाया गया है।

ईडी का दावा है कि एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड की 988 करोड़ रुपये से ज़्यादा कीमत की संपत्ति को निजी कंपनी यंग इंडियन को केवल 50 लाख रुपये में हस्तांतरित करने की योजना बनाई गई थी। सोनिया गांधी और राहुल गांधी की यंग इंडियन में कुल 76 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इन दोनों को प्रमुख लाभार्थी बताया गया है।

ये आरोप 2010 के एक लेन-देन पर केंद्रित हैं जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड से बकाया 90 करोड़ 21 लाख रुपये के ऋण की वसूली का अधिकार 50 लाख रुपये में यंग इंडियन को सौंप दिया था। प्राथमिकी के अनुसार इस हस्तांतरण से यंग इंडियन को एजेएल के लगभग सभी शेयरों और मूल्यवान अचल संपत्ति पर नियंत्रण हासिल हो गया।

ईडी ने पहले मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत एक आरोपपत्र दायर किया था और एजेएल की 7 अरब 51 करोड़ 91 लाख रुपये की संपत्तियां कुर्क की थीं। यह मामला 2013 में सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत से शुरू हुआ था, कांग्रेस पार्टी इस आरोप को बार-बार राजनीति से प्रेरित बताकर खारिज करती रही है।

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेताओं के नाम प्राथमिकी दर्ज होने पर भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा आरोपों को खारिज करने का प्रयास निराधार है। आज नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि यह भ्रष्टाचार और गबन का स्पष्ट मामला है। उन्होंने कहा कि यह मामला नरेन्द्र मोदी सरकार के सत्ता में आने से पहले का है।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

4 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

5 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

5 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

5 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

5 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

5 घंटे ago