insamachar

आज की ताजा खबर

Election Commission
भारत मुख्य समाचार

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल, असम, केरलम, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में नई विधानसभा के गठन की अधिसूचना जारी की

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल, असम, केरलम, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में नई विधानसभा के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही इन राज्‍यों में औपचारिक रूप से चुनाव प्रक्रिया संपन्‍न हो गई है और नई सरकार के गठन का रास्‍ता साफ हो गया है। आयोग ने बताया कि परिणाम घोषित होने के बाद अधिसूचना जारी करना एक महत्वपूर्ण संवैधानिक कदम है।

इसके साथ ही निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार सरकार गठन के अगले चरण शुरू किए जा सकेंगे। मतदान से लेकर मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया वैधानिक ढांचे के अनुरूप स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। अधिसूचना से निर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण और राज्य में नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *