निर्वाचन आयोग ने कल रात पश्चिम बंगाल में एस.आई.आर. के बारे में न्यायालय के निर्णय के बाद पहली पूरक मतदाता सूची जारी कर दी है। प्रत्येक बूथ के लिए सूची निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर रात में लगभग 11 बजकर 55 मिनट पर उपलब्ध कराई गई। पूरक सूची में उन मतदाताओं के नाम शामिल हैं जिनके मामलों का फैसला सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बाद न्यायिक अधिकारियों ने किया है।
मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि अब तक करीब 29 लाख नाम के बारे में फैसला हो चुका है। यह तत्काल पता नहीं चल पाया कि इनमें से कितने नाम पहली पूरक सूची में रखे गये और कितने हटाए गये। इससे पहले 28 फरवरी को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में लगभग 60 लाख नाम को निर्णयाधीन के रूप में चिन्ह्त किया गया था।
ईरानी बंदरगाहों से जहाजों की आवाजाही अवरुद्ध करने की अमरीका की घोषणा के बाद वैश्विक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विज्ञान भवन में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को संबोधित किया।…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पीटर मैग्यार और टिस्ज़ा पार्टी को उनकी शानदार चुनावी जीत…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में हुई दुखद घटना पर अपनी…
भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के अंतर्गत प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने…
राष्ट्र आज वर्ष 1919 में पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में ब्रिटिश अधिकारी रेजिनाल्ड…