भारत

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने मुंबई में कई बैठकें कीं

महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग ने आज मुंबई में कई बैठकें कीं। आयोग ने महाराष्ट्र की मुख्य सचिव सुजाता सौनिक और पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला से मुलाकात की।

आयोग ने आज मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से अधिकारियों के स्थानांतरण के संबंध में अनुपालन रिपोर्ट नहीं सौंपने के बारे में स्‍पष्‍टीकरण मांगा।

आयोग ने 31 जुलाई 2024 को चुनाव ड्यूटी में शामिल तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही राजस्व जिले में तैनात सभी अधिकारियों को स्थानांतरित करने के निर्देश जारी किए थे।

इस बीच, आयोग ने आज 23 से अधिक केंद्रीय और राज्य प्रवर्तन एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की। आयोग ने आज कोंकण और पुणे के संभागीय आयुक्तों के साथ बैठकों में चुनाव तैयारियों की भी समीक्षा की।

आयोग कल नासिक, औरंगाबाद, अमरावती और नागपुर मंडलों के प्रमुखों से मुलाकात करेगा।

Editor

Recent Posts

भारत ने हाल की बाढ़ और भूकंप के बाद अफगानिस्तान को मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री भेजी

भारत ने हाल की बाढ़ और भूकंप की कठिन स्थिति से जूझ रहे अफगानिस्तान के…

50 मिनट ago

सरकार ने घरेलू मांग पूरी करने के लिए पांच किलो के एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बढ़ाई

सरकार ने पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बढ़ा दी है। वैध पहचान पत्र…

54 मिनट ago

एयर इंडिया की नई दिल्‍ली-तेल अवीव मार्ग पर उड़ानें 31 मई तक निलंबित

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच एयर इंडिया ने इज़राइल के लिए अपनी उड़ानें…

1 घंटा ago

भारतीय ध्‍वज वाले एलपीजी टैंकर ग्रीन आशा ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया

भारतीय ध्वज वाले एल पी जी टैंकर ‘ग्रीन आशा’ ने ईरान के निकट होर्मुज जलडमरूमध्य…

1 घंटा ago