भारतीय सेना अधिक संख्या में के-9 वज्र, धनुष और सारंग तोप प्रणालियों को शामिल करके अपने तोपखाने की मारक क्षमता को बढ़ाने के लिए तैयार है। भारतीय सेना उन्नत टोड आर्टिलरी गन सिस्टम, माउंटेड गन सिस्टम और टोड गन सिस्टम को शामिल करने के लिए 155 एम.एम. गन सिस्टम को भी शामिल करने की प्रक्रिया में है।
आर्टिलरी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अदोश कुमार ने आज नई दिल्ली में कहा कि भारतीय सेना की आधुनिकीकरण और क्षमता विकास योजना ‘आत्मनिर्भरता’ अभियान से जुड़ी है।
उन्होंने बताया कि एटीएजीएस को पूरी तरह रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने डिजाइन और विकसित किया है। उन्होंने कहा कि अनुबंध जल्द ही पूरा होने की संभावना है।
रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष से उत्पन्न चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए लेफ्टिनेंट जनरल कुमार ने कहा कि भारतीय सेना चुनौतियों और खतरों से निपटने के लिए परिचालन तैयारियों को बढ़ा रही है।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने "जाइरोप्लेन के लिए पायलट लाइसेंस जारी करने हेतु ग्राउंड और…
केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली के नौसेना भवन में भारतीय नौसेना के…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कनेक्टिविटी को सुदृढ़ और दिल्लीवासियों के सफर…
भारतीय रेल ने मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने वाली…
निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई…
निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी…