महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग ने आज मुंबई में कई बैठकें कीं। आयोग ने महाराष्ट्र की मुख्य सचिव सुजाता सौनिक और पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला से मुलाकात की।
आयोग ने आज मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से अधिकारियों के स्थानांतरण के संबंध में अनुपालन रिपोर्ट नहीं सौंपने के बारे में स्पष्टीकरण मांगा।
आयोग ने 31 जुलाई 2024 को चुनाव ड्यूटी में शामिल तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही राजस्व जिले में तैनात सभी अधिकारियों को स्थानांतरित करने के निर्देश जारी किए थे।
इस बीच, आयोग ने आज 23 से अधिक केंद्रीय और राज्य प्रवर्तन एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की। आयोग ने आज कोंकण और पुणे के संभागीय आयुक्तों के साथ बैठकों में चुनाव तैयारियों की भी समीक्षा की।
आयोग कल नासिक, औरंगाबाद, अमरावती और नागपुर मंडलों के प्रमुखों से मुलाकात करेगा।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने "जाइरोप्लेन के लिए पायलट लाइसेंस जारी करने हेतु ग्राउंड और…
केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली के नौसेना भवन में भारतीय नौसेना के…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कनेक्टिविटी को सुदृढ़ और दिल्लीवासियों के सफर…
भारतीय रेल ने मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने वाली…
निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई…
निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी…