जम्मू-कश्मीर में आज निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस चरण में पुलवामा, अनंतनाग, शोपियां, कुलगाम, रामबन, किश्तवाड़ और डोडा जिलों की 24 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। मतदान 18 सितंबर को होगा। चुनाव निकाय ने पम्पोर, त्राल, पुलवामा, राजपुरा, जैनापुरा, शोपियां, डीएचपुरा, कुलगाम, देवसर, दूरू, कोकेरनाग (अनुसूचित जनजाति) अनंतनाग पश्चिम, अनंतनाग श्री गुफवाडा-बीजबेहारा, शांगस-अनंतनाग-पूर्व, पहलगाम, इंदरवाल, किश्तवाड़, पद्दर-नागसेनी, भदरवाह, डोडा, डोडा-पूर्व, रामबन और बनिहाल विधानसभा सीटों के लिए अधिसूचना जारी कर दी। इसके अनुसार उम्मीदवार 27 अगस्त तक नामांकन पत्र भर सकते हैं। 28 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अगस्त है।
केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची आज जारी होने की संभावना है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 90 लाख के करीब होने की उम्मीद है। जम्मू और कश्मीर में कुल 87 लाख 09 हजार मतदाता हैं, जिनमें से 44 लाख 46 हजार पुरुष, 42 लाख 62 हजार महिलाएं, 3 लाख 71 हजार पहली बार मतदान करने वाले और 20 लाख 7 हजार युवा मतदाता हैं। जम्मू-कश्मीर में 90 विधानसभा क्षेत्रों में से 74 सामान्य, 7 अनुसूचित जाति और 9 अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
भारत और कोरिया गणराज्य के बीच रक्षा उद्योग तथा लॉजिस्टिक्स सहयोग पर संयुक्त समिति की…
भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने ATS गुजरात और केंद्रीय खुफिया एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान…
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज अमरीका में जी-20 देशों के मंत्रियों के साथ…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की क्रिकेट श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज गुवाहाटी…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मौजूदा वर्ष को भारतीय नौसेना के लिए एक ऐतिहासिक वर्ष…
भारत ने परमाणु हथियारों से मुक्त विश्व और सार्वभौमिक, गैर-भेदभावपूर्ण और सत्यापन योग्य निरस्त्रीकरण के…