भारत

सुप्रीम कोर्ट ने स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राष्‍ट्रीय कार्यबल गठित किया

सुप्रीम कोर्ट ने स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राष्‍ट्रीय कार्यबल गठित किया है। मुख्‍य न्‍यायधीश डी. वाई. चन्‍द्रचूड के नेतृत्‍व वाली खंडपीठ ने कोलकाता के अस्‍पताल में एक महिला डॉक्‍टर से दुष्‍कर्म और हत्‍या के मामले की सुनवाई के दौरान कार्यबल से तीन सप्‍ताह के भीतर अपनी अंतरिम और दो महीने के भीतर अंतिम रिपोर्ट प्रस्‍तुत करने का निर्देश दिया है। मुख्‍य न्‍यायधीश ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अदालत देशभर से डॉक्‍टरों का एक राष्‍ट्रीय कार्यबल गठित कर रही है। ये कार्यबल ऐसे दिशा-निर्देशों की सिफारिश करेगा जो पूरे देश में लागू होंगे।

देशभर के डॉक्‍टरों और चिकित्‍सा कर्मियों के असुरक्षित कामकाजी माहौल पर चिन्‍ता व्‍यक्‍त करते हुए न्‍यायालय ने कहा कि वर्तमान कानून डॉक्‍टरों की सांस्‍थानिक सुरक्षा को सही प्रकार से व्‍यक्‍त नहीं करते हैं। न्‍यायालय ने कहा कि उसने वर्गीकृत मुद्दों की ओर ध्‍यान आकर्षित करने के लिए कोलकाता के आर. जी. कर मेडिकल अस्पताल में एक डॉक्टर से दुष्‍कर्म और हत्या के मामले में स्‍वत: संज्ञान लिया है। न्‍यायालय ने कहा कि देश जमीनी बदलाव के लिए एक और दुष्‍कर्म और हत्या का इंतजार नहीं कर सकता।

डॉक्‍टरों के इस कार्यबल में वाइस एडमिरल सर्जन आर. सरीन, डॉक्‍टर डी. नागेश्‍वर रेड्डी, डॉ. एम श्री निवास, डॉ. प्रतिमा मूर्ति, डॉ. गोवर्धन दत्‍त पुरी, डॉ. सौमित्र रावत, प्रोफेसर अनीता सक्‍सेना (कॉर्डियोलॉजी प्रमुख, एम्‍स दिल्‍ली) प्रोफेसर पल्‍लवी सप्रे (डीन, ग्रांट मेंडिकल कॉलेज, मुम्‍बई) और पदमा श्रीवास्‍तव (न्‍यूरोलॉजी विभाग एम्‍स) शामिल होंगे।

न्‍यायालय की खंडपीठ ने यह भी उल्‍लेख किया कि महाराष्‍ट्र, केरल, तेलंगाना जैसे कुछ राज्‍यों ने डॉक्‍टरों के खिलाफ हिंसा से निपटने के लिए अपने कानून तैयार किए हैं। हालांकि इन कानूनों में संस्‍थागत सुरक्षा मानकों की कमी का उल्‍लेख नहीं किया गया है।

Editor

Recent Posts

भारत और कोरिया गणराज्य ने रक्षा उद्योग तथा लॉजिस्टिक्स सहयोग पर संयुक्त समिति की 10वीं बैठक का आयोजन किया

भारत और कोरिया गणराज्य के बीच रक्षा उद्योग तथा लॉजिस्टिक्स सहयोग पर संयुक्त समिति की…

1 घंटा ago

अरब सागर में इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, 3000 करोड़ की हेरोइन-मेथ जब्त; 5 पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने ATS गुजरात और केंद्रीय खुफिया एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान…

4 घंटे ago

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज अमरीका में जी-20 देशों के मंत्रियों के साथ बैठक में शामिल होंगे

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज अमरीका में जी-20 देशों के मंत्रियों के साथ…

4 घंटे ago

भारत वेस्टइंडीज के बीच दूसरा एकदिवसीय क्रिकेट मैच आज गुवाहाटी में

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की क्रिकेट श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज गुवाहाटी…

4 घंटे ago

नौसेना इस वर्ष अपने बेड़े में रिकॉर्ड 18 युद्धपोत शामिल करेगी, ये इतिहास में एक वर्ष का सबसे बड़ा सैन्य बल विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मौजूदा वर्ष को भारतीय नौसेना के लिए एक ऐतिहासिक वर्ष…

5 घंटे ago

भारत ने विश्व को परमाणु हथियार मुक्त दुनिया बनाने और सभी परमाणु हथियारों को समाप्‍त करने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत ने परमाणु हथियारों से मुक्त विश्व और सार्वभौमिक, गैर-भेदभावपूर्ण और सत्यापन योग्य निरस्त्रीकरण के…

5 घंटे ago