चुनाव

चुनाव आयोग ने अपग्रेडेड सुविधा 2.0 मोबाइल ऐप लॉन्च किया

अब उम्मीदवार और पार्टियां कैंपेन संबंधी अनुमतियों के लिए नए और अपग्रेडेड सुविधा 2.0 मोबाइल एप्लिकेशन में भी आवेदन कर सकते हैं, जिससे उन्हें अधिक सुविधा मिलेगी। पहले, उम्मीदवार और पार्टियां केवल मोबाइल ऐप पर स्थिति ट्रैक कर सकते थे और अनुमोदन डाउनलोड कर सकते थे, जबकि अनुमति प्राप्त करने के लिए आवेदन केवल ऑफलाइन मोड या वेब-आधारित पोर्टल के माध्यम से ही किया जा सकता था। नवीनतम अपग्रेड शुविधा ऐप को सभी कैंपेन संबंधी अनुमतियों के साथ-साथ प्रेस नोट्स और नवीनतम निर्देशों/आदेशों जैसे चुनाव आयोग के अपडेट को मांगने, ट्रैक करने और डाउनलोड करने का एक-स्टॉप समाधान है, जो उनकी फिंगर टिप्स पर होगा। यह प्लेटफ़ॉर्म जो पहले आओ पहले पाओ के सिद्धांत पर काम करता है, पारदर्शी अनुमतियों को सुनिश्चित करता है, जिससे कोई भी विशेषाधिकार समाप्त हो जाता है।

नए ऐप के लॉन्च पर, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि आयोग लगातार चुनाव में उम्मीदवारों और पार्टियों के लिए लेवल प्लेइंग फील्ड प्रदान करने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने का प्रयास करता है और सुविधा 2.0 का लॉन्च तकनीकी रूप से सशक्त चुनावों की दिशा में एक और कदम है, क्योंकि उम्मीदवार जो चुनावों के दौरान हमेशा दौरे पर रहते हैं, अब अपने मोबाइल फोन से अनुमति आसानी से प्राप्त कर सकते हैं और ट्रैक कर सकते हैं।

सुविधा 2.0 मोबाइल ऐप उपयोगकर्ताओं को कैंपेन संबंधी किसी भी अनुमति के लिए आवेदन करने हेतु आवश्यक आवेदन पत्र, घोषणा पत्र और अन्य दस्तावेज डाउनलोड करने की अनुमति देता है। एक रेफरेंस आईडी जेनरेट होगी जो उपयोगकर्ताओं को उनके आवेदनों की स्थिति को ट्रैक करने में मदद करेगी। अनुमति के आवेदन पर निर्णय लेने के बाद, आवेदन पर दिए गए आदेश की प्रति भी ऐप से डाउनलोड की जा सकती है। उपयोगकर्ता को कई अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी जैसे नामांकन की स्थिति, चुनाव कार्यक्रम और नियमित अपडेट को ट्रैक करना जो पहले केवल ईसीआई वेबसाइट पर उपलब्ध थे। सुविधा 2.0 मोबाइल एप्लिकेशन उपयोगकर्ता के अधिक अनुकूल है और इसमें उन्नत सुरक्षा फीचर्स हैं।

Editor

Recent Posts

राष्ट्र आज जलियांवाला बाग के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्र आज वर्ष 1919 में पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में ब्रिटिश अधिकारी रेजिनाल्ड…

51 मिनट ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न हो…

2 घंटे ago

डॉनल्‍ड ट्रंप के होर्मुज जलडमरूमध्‍य को बंद करने के आदेश के बाद, अमरीकी सेना आज से ईरानी बंदरगाहों की समुद्री नाकेबंदी शुरू करेगी

हॉर्मुज जलमडरुमध्‍य को ब्‍लॉक करने की राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प की घोषणा के बाद अमरीकी सेना आज…

2 घंटे ago

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के लिए रवाना हुई

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

20 घंटे ago

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…

20 घंटे ago