भारत

चुनाव आयोग ने कहा- बिहार में मतदाताओं के सहयोग से मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण जारी

बिहार में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का कार्य मतदाताओं के सक्रिय सहयोग से सुचारू रूप से चल रहा है। चुनाव आयोग ने एक बयान में बताया कि पुनरीक्षण का प्रारंभिक चरण लगभग पूरा हो चुका है और सभी पात्र मतदाताओं को फॉर्म उपलब्ध करा दिए गए हैं।

चुनाव आयोग को अभी तक एक करोड़ 69 लाख से अधिक गणना फॉर्म प्राप्त हो चुके हैं। फॉर्म अपलोड करने का काम भी शुरू हो गया है।

चुनाव आयोग ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण 24 जून को जारी निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है और निर्देशों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। निर्देशों के अनुसार एक अगस्‍त को जारी होने वाली मतदाता सूची के प्रारूप में उन व्‍यक्तियों के नाम होंगे जिनके गणना फॉर्म प्राप्त हुए हैं।

मतदाता 25 जुलाई से पहले कभी भी अपने दस्तावेज जमा कर सकते हैं। मतदाता सूची का प्रारूप जारी होने के बाद यदि कोई दस्तावेज कम है, तो निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी दावा और आपत्ति अवधि में जांच के दौरान, उन मतदाताओं से ऐसे दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं, जिनका नाम मतदाता सूची के प्रारूप में है। 77 हजार आठ सौ 95 बूथ अधिकारी मतदाताओं को उनके गणना फॉर्म भरने और उन्हें एकत्र करने में मदद करने के लिए घर-घर जा रहे हैं। मतदाताओं की लाइव तस्वीरें लेकर उन्हें अपलोड किया जा रहा है।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

3 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

3 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

3 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

3 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

3 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

3 घंटे ago