मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर का दूसरा चरण 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची अगले वर्ष 7 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कल नई दिल्ली में एक प्रेस वार्ता में कहा कि यह प्रक्रिया उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, गोवा, केरल, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप को कवर करेगी। उन्होंने कहा कि एसआईआर के दूसरे चरण में 51 करोड़ मतदाता शामिल होंगे।
सबने मिलकर मतदाता सूची को शुद्ध बनाने का कार्य किया और नतीजा आपके सामने है। जीरो अपील्स अर्थात बिहार की मतदाता सूची अधिकतम शुद्ध मानी जाएगी। अब फेज टू 12 राज्यों में या संघ शासित प्रदेशों में आरंभ होने वाला है।
ज्ञानेश कुमार ने कहा कि गणना पत्रों की छपाई और बूथ स्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण आज से शुरू होगा जो कि 3 नवंबर तक चलेगा। गणना का चरण 4 दिसंबर तक चलेगा। 9 दिसंबर को मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद 8 जनवरी 2026 तक दावे और अपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। अगले साल 9 दिसम्बर से 31 जनवरी तक सत्यापन और सुनवाई की जाएगी।
ज्ञानेश कुमार ने बताया कि 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की मतदाता सूचियाँ अब फ्रीज कर दी गई हैं।
जिन राज्यों में एसआईआर अभी होने वाला है उनकी मतदाता सूची फ्रीज कर दी जाएगी और उन हर मतदाता को जिसका नाम उस सूची में है उसको एक यूनिक इन्विरेशन फॉर्म प्रिंट करके बीएलओ उसके घर देने जाएंगे। इन्विरेशन फ्रॉम में वो आवश्यक डिटेलस होंगे जो कि आज की मतदाता सूची में है।
वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…
रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…
दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…
पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…
भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…
भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…