मुख्य समाचार

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिन की छठ पूजा सम्पन्न

देश भर में उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ आज चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न हो गया। आज सुबह श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घय दिया। यह वैदिक काल से चला आ रहा है। यह पर्व ऋग्वेद में वर्णित सूर्य तथा उषा पूजन और सनातन परंपरा के अनुसार मनाया जाता है। भारत में सूर्यदेव की पूजा ऋगवैदिक काल से होती आ रही है। सूर्य उपासना का जिक्र विष्णु पुराण, भगवत पुराण, ब्रह्मा वैवर्त पुराण और अन्य धार्मिक ग्रंथों में विस्तार से किया गया है।

बिहार में गंगा, गंडक, कोसी, बागमती, कमला बलान सहित अन्य प्रमुख नदियों के किनारे बने छठ घाटों पर श्रद्धालुओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। बिहार में आज सुबह विभिन्न छठ घाटों पर लाखों की संख्या में छठव्रतियों और श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को कमर भर पानी में खड़े होकर ऊषाकालीन अर्घ्य अर्पित किया। उसके बाद छठव्रतियों ने भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना कर पारण किया और उनका 36 घंटे का कठोर निर्जला व्रत भी संपन्न हुआ। छठ घाटों पर इस दौरान लोगों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। राजधानी पटना में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा नदी के किनारे बने विभिन्न घाटों पर भगवान सूर्य को और छठी माता को अर्घ्य अर्पित किया। औरंगाबाद जिले के देव, नालंदा के ओंगारी धाम, पटना जिले के ओलार्क, नवादा के हरिया सूर्य मंदिर सहित विभिन्न सूर्य मंदिरों पर भी आयोजित छठ महोत्सव का आज समापन हो गया।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा – सरकार ने सभी जनजातीय समुदायों को समान नागरिक संहिता के दायरे से बाहर रखा

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार ने सभी जनजातीय समुदायों को समान नागरिक…

6 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने प्रतिनिधियों को ईरान के साथ किसी समझौते में जल्दबाजी नहीं करने को कहा

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने अपने प्रतिनिधियों को ईरान के…

6 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने कहा – भारत और अमरीका आतंकवाद के सभी रूपों से मुकाबले के लिए तत्‍पर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रहमण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और अमरीका आतंकवाद के हर…

6 घंटे ago

आईपीएल: दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रनों से हराया

आईपीएल क्रिकेट के अंतिम लीग मैच में डेल्‍ही कैपिटल्‍स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40…

6 घंटे ago

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 28 मई को होने वाली सीयूईटी स्‍नातक परीक्षा 2026 स्थगित की

राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी- एनटीए ने 28 मई को होने वाली संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा की…

7 घंटे ago

पेट्रोल की कीमत में 2 रुपये 61 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 2 रुपये 71 पैसे की वृद्धि

पेट्रोल की कीमतों में आज दो रुपये 61 पैसे और डीजल में दो रुपये 71…

7 घंटे ago