भारत

निर्वाचन आयोग आज बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण पहल के अंतर्गत तैयार मतदाता सूची का मसौदा जारी करेगा

निर्वाचन आयोग आज बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण पहल के अंतर्गत तैयार मतदाता सूची का मसौदा जारी करेगा। मसौदा जारी करने से पहले मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि मतदाता सूची की भौतिक और डिजिटल प्रति राज्‍य के 38 जिलों में सभी मान्‍यता प्राप्‍त राजनीतिक दलों को उपलब्‍ध कराई जाएगी।

बिहार में प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद आज से दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। नब्‍बे हजार बूथ लेवल अधिकारियों को भी कार्य में लगाया गया है। बिहार विधानसभा के सभी 243 निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी संबंधित राजनीतिक दलों और मतदाताओं से दावे और आपत्तियां लेंगे लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए शिविर भी लगाए जाएंगे। प्रारंभिक मतदाता सूची के संबंध में लोगों की शिकायतों के निवारण का यह एक प्रमुख तरीका है। यह प्रक्रिया अगले महीने की 1 तारीख तक चलेगी। 25 सितंबर तक दावा आपत्ति से संबंधित विभिन्न आवेदनों की जांच होगी। इसके बाद 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएंगी। इसके आधार पर ही राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे।

इस बीच, निर्वाचन आयोग ने फिर स्पष्ट किया है कि इलेक्‍ट्रॉनिक वोटिंग मशीन- ई.वी.एम. से किसी तरह की छेड़छाड़ संभव नहीं है। आयोग ने कहा कि पिछले वर्ष महाराष्‍ट्र विधान सभा के चुनाव के दौरान मतदाता पुष्टि पर्चियों की गिनती में कोई विसंगति नहीं पाई गई। आयोग ने बताया कि दस उम्‍मीदवारों से प्राप्‍त आवेदनों के आधार पर 10 विधानसभा क्षेत्रों में इलेक्‍ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की जांच की गई थी और सभी मशीनें सही पाई गई थीं।

Editor

Recent Posts

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के लिए रवाना हुई

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

8 घंटे ago

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…

8 घंटे ago

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी, पंजीकरण 15 अप्रैल से

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…

8 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने क्षेत्रीय स्थिति पर UAE के उप-प्रधानमंत्री और विदेश से की बातचीत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…

14 घंटे ago

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55 रुपये प्रति लीटर किया

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…

14 घंटे ago