भारत

निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कहा- शपथ पत्र पर शिकायत दर्ज कराएं या फिर झूठ फैलाना बंद करें

निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मतदाता सूची में हेराफेरी के आरोपों का खंडन किया है। फैक्‍ट चेक के आधार पर इन आरोपों को भ्रामक पाया गया है। आयोग ने कहा कि अगर राहुल गांधी को लगता है कि वे जो कुछ कह रहे हैं वह सही है, तो उन्हें नियमों के अनुसार घोषणापत्र अथवा शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करने चाहिए। निर्वाचन आयोग ने यह भी कहा कि अगर लोकसभा में विपक्ष के नेता को अपनी बातों पर विश्वास नहीं है, तो उन्हें बेतुके निष्कर्ष निकालना और देशवासियों को गुमराह करना बंद कर देना चाहिए।

उधर, भारतीय जनता पार्टी ने निर्वाचन आयोग की निष्‍ठा पर सवाल उठाने के लिए विपक्ष के नेता राहुल गांधी की आलोचना की है। कल नई दिल्ली में पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाए हैं। संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्‍य नेता उन राज्यों में आयोग की ईमानदारी पर सवाल नहीं उठाते जहाँ कांग्रेस ने चुनाव जीते हैं।

जो आपसे मांगा गया है वो देश का संविधान है, संविधान के अनुरूप लिखि‍त रूप में दीजिए और जांच करवाईए, तभी जाके असलियत सामने आपकी आएगी।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

7 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

7 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

8 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

8 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

10 घंटे ago