निर्वाचन आयोग 12 और 13 अगस्त को हरियाणा का दौरा करेगा और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करेगा।
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने कहा कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के इंजीनियर राज्य के सभी 22 जिलों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन- ईवीएम की प्रथम-स्तरीय जांच कर रहे हैं। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को सुनिश्चित करना होगा कि राज्य में मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि जांच के दौरान उपस्थित रहें।
उन्होंने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और पंजीकरण अधिकारियों को निर्देश दें कि कोई भी फॉर्म लंबित न रहे। किसी भी सहायता, सुझाव या शिकायत के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी तथा पंजीकरण अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि इस साल के विधानसभा चुनावों के लिए आठ सौ 17 नए मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिससे राज्य में कुल मतदान केंद्रों की संख्या बीस हजार छह सौ 29 हो गई है। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारियों से मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने की अपील की।
ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) ने भारतीय हवाई अड्डों…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन -संशोधन विधेयक 2026 को अपनी मंजूरी दे दी…
असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार…
तमिलनाडु के कलपक्कम में स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर ने…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर ईरान…
भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी…