चुनाव रुझान: पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा आगे, पुडुचेरी में एआईएनआरसी, तमिलनाडु में टीवीके और केरल में कांग्रेस आगे
पश्चिम बंगाल, असम, केरलम, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। मतगणना के अब तक के रूझान इस प्रकार हैं।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 293 सीटों में से 281 के रूझान मिल रहे हैं।भारतीय जनता पार्टी ने काफी बढ़त बना ली है, जो 184 सीटों पर आगे है।तृणमूल कांग्रेस गठबंधन 94 सीटों पर आगे चल रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अब भवानीपुर सीट पर आगे हो गई हैं। वामदल दो सीट पर बढ़त बनाए हुए है। अन्य एक सीटों पर आगे चल रहे हैं। राज्य की फलता सीट पर दोबारा चुनाव कराने का फैसला किया गया है। यहां 21 मई को मतदान होगा।
असम में विधानसभा की सभी 126 सीटों के रूझान मिल रहे हैं। सत्तारूढ़ भाजपा गठबंधन ने निर्णायक बढ़त बना ली है और वह 99 सीटों पर आगे है। कांग्रेस गठबंधन 25 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।अन्य 2 सीट पर आगे चल रहे हैं।
केरलम में विधानसभा की सभी 140 सीटों के रूझान मिल गए हैं। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यू.डी.एफ. गठबंधन ने निर्णायक बढ़त बना ली है। यह गठबंधन 96 सीटों पर आगे है। एल.डी.एफ. 42 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। भाजपा गठबंधन 2 सीटों पर आगे चल रहा है।
तमिलनाडु में विधानसभा की सभी 234 सीटों के रूझान मिल गए हैं। अभिनेता विजय जोसेफ की पार्टी टीवीके 109 सीटों पर आगे है। ए.आई.ए.डी.एम.के. गठबंधन 73 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। डीएमके गठबंधन 52 सीटों पर आगे है।
पुद्दुचेरी में विधानसभा की 30 सीटों में से 24 का रूझान मिले हैं।ए.आई.एन.आर.सी. 15 सीट पर आगे चल रही है। कांग्रेस गठबंधन 6 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। अन्य 3 सीटों पर आगे है।





