चुनाव

लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: भाजपा-240, कांग्रेस-99, समाजवादी पार्टी-37, TMC-29, TDP-16, JD(U)-12

लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: 18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। आज आंध्र प्रदेश और ओडिसा विधानसभा चुनाव तथा 25 अन्‍य विधानसभा सीटों के उप-चुनाव के लिए भी मतगणना हो रही है।

  • भारतीय जनता पार्टी को 240 सीटें में 130 सीट पर जीत मिली और 110 सीट पर आगे चल रही है।⁩
  • इंडियन नेशनल कांग्रेस को 99 सीटें में 55 सीट पर जीत मिली और 44 सीट पर आगे चल रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “देश की जनता-जनार्दन ने एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया है। भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल है। मैं इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपने परिवारजनों को नमन करता हूं। मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण भाव से अथक मेहनत की है, मैं इसके लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, अभिनंदन करता हूं।”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा चुनाव के नतीजों को जनता और लोकतंत्र की जीत बताया है। आज नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इस चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि वे लोगों के जनादेश को स्वीकार करते हैं।

Editor

Recent Posts

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के इस सुस्थापित रुख को दोहराया है कि सभी मुद्दों…

4 घंटे ago

बैंकर्स बुक्स साक्ष्य अधिनियम, 2026, 1 अक्टूबर से लागू होगा

सरकार बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र को मजबूत करने, कारोबार में आसानी को बढ़ावा देने और…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर…

6 घंटे ago

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 80 लाख से अधिक एचपीवी वैक्सीन की खुराकें दी गईं

भारत ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की…

8 घंटे ago

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच पहुंचे

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच गए…

8 घंटे ago