बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, कर्नाटक और तमिलनाडु में कई सीटों के लिए उप-चुनाव भी हुआ था।
गुजरात में सभी पांच सीटे विजयपुर, पोरबंदर, मानावदार, खम्भात, वाघोडिया भाजपा ने जीत ली हैं।
हिमाचल प्रदेश की छह सीटों पर हुए उप-चुनाव में से कांग्रेस ने चार और भाजपा ने दो सीटें जीती हैं। राज्य की धर्मशाला और बारसर सीट भाजपा जबकि लाहौल स्पीति, सुजानपुर, गागरेट और कुटलहर सीट कांग्रेस की झोली में गई है।
झारखंड की गांडेय सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा की कल्पना सोरेन ने जीती है।
कर्नाटक में शोरापुर सीट और तेलंगाना में सिकंदराबाद सीट पर कांग्रेस विजयी रही है।
राजस्थान की बागीडोरा सीट भारत आदिवासी पार्टी ने जीती है।
त्रिपुरा की रामनगर सीट भाजपा ने जीत ली है।
उत्तर प्रदेश में ददरौल सीट भाजपा जबकि गैंसडी और दुधी सीट समाजवादी पार्टी की झोली में गई है।
पश्चिम बंगाल में दो सीटों पर हुए उपचुनाव में भागबान गोला सीट तृणमूल कांग्रेस ने जीत ली है और बारानगर सीट पर आगे चल रही है।
यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के इस सुस्थापित रुख को दोहराया है कि सभी मुद्दों…
सरकार बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र को मजबूत करने, कारोबार में आसानी को बढ़ावा देने और…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर…
भारत ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की…
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच गए…