अंतर्राष्ट्रीय

भारतीय पारेषण लाइन के जरिये नेपाल से बांग्लादेश को बिजली निर्यात शुरू

नेपाल से भारतीय पारेषण लाइन के माध्यम से बांग्लादेश को बिजली निर्यात शुक्रवार को शुरू हुआ। यह पहला मौका है जब भारतीय ग्रिड के माध्यम से त्रिपक्षीय बिजली सौदा हुआ है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, बिजली मंत्री मनोहर लाल ने डिजिटल माध्यम से बांग्लादेश के बिजली, ऊर्जा और खनिज संसाधन मंत्रालय के सलाहकार मोहम्मद फौजुल कबीर खान और नेपाल के ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई मंत्री दीपक खड़का के साथ इस व्यवस्था का उद्घाटन किया।

इस कार्यक्रम की मेजबानी नेपाल सरकार के ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई मंत्रालय ने की। इस व्यवस्था के तहत भारतीय ग्रिड के माध्यम से नेपाल से बांग्लादेश तक 40 मेगावाट तक सीमा पार बिजली पारेषण को मंजूरी दी गयी है।

इस बिजली लेनदेन के लिए भारतीय ग्रिड के अंतर्गत शुरुआती और निकासी बिंदु क्रमश: मुजफ्फरपुर सबस्टेशन (मुजफ्फरपुर-ढालकेबार 400 केवी डीसी लाइन) और बेहरामपुर सबस्टेशन (भारतीय क्षेत्र में स्थित बेहरामपुर-बेहरामारा 400 केवी 2xडीसी लाइन) हैं। बयान के अनुसार, यह पहला मौका है जब भारतीय ग्रिड के माध्यम से त्रिपक्षीय बिजली सौदा हुआ है।

भारत सरकार ने नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ की बीते साल 31 मई से तीन जून की भारत यात्रा के दौरान भारतीय ग्रिड के माध्यम से नेपाल से बांग्लादेश तक पहले त्रिपक्षीय बिजली लेनदेन की सुविधा प्रदान करने के अपने निर्णय की घोषणा की थी। यात्रा के दौरान दोनों पक्षों ने ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जतायी थी। इसका मकसद सभी पक्षों के पारस्परिक लाभ के लिए अर्थव्यवस्थाओं के बीच संबंधों को बढ़ाना है।

इसके बाद, तीन अक्टूबर, 2024 को काठमांडू में एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम, नेपाल विद्युत प्राधिकरण और बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड के बीच एक त्रिपक्षीय बिजली बिक्री समझौते पर हस्ताक्षर किये गये। बयान के अनुसार, भारतीय ग्रिड के जरिये नेपाल से बांग्लादेश तक बिजली प्रवाह की शुरुआत से बिजली क्षेत्र में उप-क्षेत्रीय संपर्क सुविधा को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Editor

Recent Posts

मानवाधिकार कार्यकर्ता ने संयुक्त राष्ट्र में बलूचिस्तान का मुद्दा उठाया, वैश्विक समुदाय से पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराने का आह्वान किया

बलूचिस्तान में बलूच महिला मंच-बी डब्‍ल्‍यू एफ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान की सेना द्वारा…

1 घंटा ago

मार्च में वस्तु और सेवा कर संग्रह 8 दशमलव 8 प्रतिशत बढ़कर दो लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया

इस वर्ष मार्च में कुल वस्तु और सेवा कर -जीएसटी संग्रह पिछले वर्ष के इसी…

2 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डॉ. श्री श्री शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जन्मदिन समारोह और गुरुवंदन महोत्सव में भाग लिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कर्नाटक के तुमकुरु स्थित श्री सिद्धगंगा मठ में डॉ. श्री…

2 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने सांसद सुधा मूर्ति द्वारा लिखित पुस्तक ‘टाइड्स ऑफ टाइम: भारत’स हिस्ट्री थ्रू मुरल्सट इन पार्लियामेंट’ का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के संविधान सदन में…

2 घंटे ago

जम्मू-कश्मीर में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया

जम्मू-कश्मीर में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में चाय बागान का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी असम के दौरे पर हैं। वे कल रात लगभग नौ बजे डिब्रूगढ़…

4 घंटे ago