भारत

पहले त्रिपक्षीय विद्युत बिक्री समझौते का उद्घाटन, इसके तहत भारतीय ग्रिड के माध्यम से नेपाल से बांग्लादेश तक विद्युत आपूर्ति

केंद्रीय विद्युत और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने नेपाल सरकार के ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई मंत्रालय द्वारा आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम के जरीए बांग्लादेश सरकार के विद्युत, ऊर्जा और खनिज संसाधन मंत्रालय के सलाहकार मोहम्मद फौजुल कबीर खान और नेपाल सरकार के ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई मंत्री दीपक खड़का के साथ संयुक्त रूप से नेपाल से बांग्लादेश तक विद्युत आपूर्ति का उद्घाटन किया। यह ऐतिहासिक अवसर भारतीय ग्रिड के माध्यम से किए गए पहले त्रिपक्षीय विद्युत बिक्री समझौते का प्रतीक है।

भारत सरकार ने नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ की 31 मई से 3 जून 2023 तक की भारत यात्रा के दौरान 40 मेगावाट तक बिजली के निर्यात के साथ भारतीय ग्रिड के माध्यम से नेपाल से बांग्लादेश तक पहले त्रिपक्षीय बिजली आपूर्ति की सुविधा के अपने निर्णय की घोषणा की थी। इस यात्रा के दौरान, दोनों पक्षों ने ऊर्जा क्षेत्र सहित ज्यादा उप-क्षेत्रीय सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की थी, जिससे सभी हितधारकों के पारस्परिक लाभ के लिए अर्थव्यवस्थाओं के बीच अंतर-संबंध बढ़ेंगे।

इसके बाद, एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम, नेपाल विद्युत प्राधिकरण और बांग्लादेश विद्युत विकास बोर्ड के बीच 3 अक्टूबर 2024 को काठमांडू में एक त्रिपक्षीय बिजली बिक्री समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

भारत के माध्यम से नेपाल से बांग्लादेश तक इस विद्युत आपूर्त् की शुरुआत से बिजली क्षेत्र में उप-क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Editor

Recent Posts

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

13 घंटे ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…

13 घंटे ago

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

13 घंटे ago