बिज़नेस

EPFO ने मार्च 2024 के दौरान कुल 14.41 लाख सदस्य जोड़े

आज 20 अप्रैल, 2024 को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा जारी अनंतिम पेरोल डेटा से पता चलता है कि ईपीएफओ ने मार्च, 2024 के महीने में कुल 14.41 लाख सदस्य जोड़े हैं।

यह डेटा इंगित करता है कि मार्च, 2024 के दौरान लगभग 7.47 लाख नए सदस्यों को नामांकित किया गया है। डेटा का एक उल्लेखनीय पहलू 18-25 आयु वर्ग अधिक है, जो मार्च 2024 में जोड़े गए कुल नए सदस्यों का महत्वपूर्ण 56.83 प्रतिशत है और यह दर्शाता है कि संगठित कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकांश व्यक्ति युवा है, मुख्य रूप से पहली बार नौकरी की तलाश करने वाले हैं।

पेरोल डेटा से पता चलता है कि लगभग 11.80 लाख सदस्य ईपीएफओ से बाहर निकल गए और बाद में फिर से जुड़ गए। इन सदस्यों ने अपनी नौकरी बदल ली और ईपीएफओ के दायरे में आने वाले प्रतिष्ठानों में फिर से शामिल हो गए और अंतिम निपटान के लिए आवेदन करने के बजाय अपने संचय को स्थानांतरित करने का विकल्प चुना, इस प्रकार, दीर्घकालिक वित्तीय कल्याण की रक्षा हुई और उनके सामाजिक सुरक्षा का विस्तार हुआ।

पेरोल डेटा के लैंगिक आधार पर विश्लेषण से पता चलता है कि 7.47 लाख नए सदस्यों में से लगभग 2.00 लाख नई महिला सदस्य हैं। इसके अलावा, महीने के दौरान कुल महिला सदस्यों की संख्या लगभग 2.90 लाख रही। महिला सदस्यों का जुड़ना अधिक समावेशी और विविध कार्यबल की ओर व्यापक बदलाव का संकेत है।

उद्योग-वार आंकड़ों की माह-दर-माह तुलना निर्माण, विपणन, सर्विसिंग, कंप्यूटर के उपयोग, रेस्तरां, चार्टर्ड या पंजीकृत लेखाकारों, मछली प्रसंस्करण और मांसाहारी खाद्य संरक्षण, बीड़ी निर्माण आदि में लगे प्रतिष्ठानों में काम करने वाले सदस्यों में वृद्धि को दर्शाती है। कुल शुद्ध सदस्यता में से, लगभग 43 प्रतिशत वृद्धि विशेषज्ञ सेवाओं (जनशक्ति आपूर्तिकर्ताओं, सामान्य ठेकेदारों, सुरक्षा सेवाओं, विविध गतिविधियों आदि) से मिलकर है।

उपरोक्त पेरोल डेटा अनंतिम है क्योंकि डेटा सृजन अपने आप में एक सतत प्रक्रिया है, क्योंकि कर्मचारी रिकॉर्ड को अपडेट करना ही एक सतत प्रक्रिया है। इसलिए पिछला डेटा हर महीने अद्यतन किया जाता है। अप्रैल-2018 के महीने से, ईपीएफओ सितंबर, 2017 के बाद की अवधि को समाहित करते हुए पेरोल डेटा जारी कर रहा है। मासिक पेरोल डेटा में, आधार से सत्यापित यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) के माध्यम से पहली बार ईपीएफओ में शामिल होने वाले सदस्यों की संख्यों, ईपीएफओ के कवरेज के दायरे से बाहर निकलने वाले वर्तमान सदस्य और जो इससे बाहर निकल गए लेकिन सदस्यों के रूप में फिर से शामिल हो गए, उन्हें शुद्ध मासिक पेरोल में शामिल किया गया है।

Editor

Recent Posts

भारत न केवल तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है, बल्कि एक भरोसेमंद अर्थव्यवस्था भी है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 'रिपब्लिक समिट' को संबोधित किया। समिट में शामिल लोगों…

5 घंटे ago

यूएस ओपन सुपर बैडमिंटन टूर्नामेंट में लक्ष्य सेन और तन्वी शर्मा करेंगे भारत की अगुवाई

कैलिफोर्निया में आज से शुरू हो रहे अमरीकी ओपन सुपर बैडमिंटन टूर्नामेंट में लक्ष्य सेन…

5 घंटे ago

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने वार्षिक श्रीअमरनाथ जी यात्रा के लिए परामर्श जारी किया

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने वार्षिक श्रीअमरनाथ जी यात्रा के लिए परामर्श जारी किया है। यह यात्रा…

5 घंटे ago

एनएसए अजीत डोभाल ने ब्रिक्स बैठक के दौरान चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कल नई दिल्ली में 16वीं ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों…

6 घंटे ago

लखनऊ आग हादसे में पुलिस ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुए छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया, चार गिरफ्तार

लखनऊ आग हादसे में पुलिस ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुए छह लोगों के खिलाफ मामला…

6 घंटे ago

कतर के रास लाफान क्षेत्र में विस्फोट में 12 भारतीयों की मौत, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जताया शोक

दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने बताया है कि कतर के अधिकारियों ने रास लाफान क्षेत्र…

7 घंटे ago