बिज़नेस

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश के बैंकिंग क्षेत्र के शानदार मुनाफे की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश के बैंकिंग क्षेत्र के शानदार मुनाफे की सराहना की है। वित्त वर्ष 2023-24 में देश के बैंकिंग क्षेत्र का शुद्ध मुनाफा पहली बार तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा को पार कर गया है। निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का शुद्ध मुनाफा 39 प्रतिशत बढ़कर तीन करोड़ दस लाख रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2022-23 में यह दो करोड बीस लाख रूपये था।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने इस दौरान रिकॉर्ड एक लाख चालीस हजार करोड़ रूपये का शुद्ध लाभ कमाया, जो कि एक साल पहले की तुलना में 34 प्रतिशत अधिक रहा। निजी क्षेत्र के बैंकों का शुद्ध लाभ 42 प्रतिशत बढ़कर एक लाख सत्तर हजार करोड़ रूपये हो गया है।

प्रधानमंत्री एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में देश के बैंकिंग क्षेत्र में आई इस तेजी की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले 10 साल में अभूतपूर्व उपलब्धि प्राप्त करते हुए भारत के बैंकिंग सेक्टर का शुद्ध लाभ पहली बार किसी वित्त वर्ष में 3 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया। जब हम सत्ता में आए, हमारे बैंक घाटे में थे और संयुक्‍त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार के दौरान उनकी ‘फोन बैंकिंग’ पॉलिसी के चलते बैंकिंग क्षेत्र का एनपीए बहुत अधिक हो गया था। बैंकों के दरवाजे गरीबों के लिए बंद थे। बैंकों की सेहत में सुधार से गरीबों, किसानों और एमएसएमई को कर्ज मिलने में आसानी हुई है।’

Editor

Recent Posts

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

5 घंटे ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…

5 घंटे ago

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

5 घंटे ago