यूरोपीय संघ (ईयू) के वार्ताकारों की एक वरिष्ठ टीम प्रस्तावित भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर भारतीय समकक्षों के साथ बातचीत के लिए 3 से 7 नवंबर 2025 तक नई दिल्ली में है। इन समझौतों का उद्देश्य प्रमुख लंबित मुद्दों को हल करना और एक संतुलित और न्यायसंगत ढांचे की दिशा में समझौते को आगे बढ़ाना है जो दोनों पक्षों को लाभान्वित करता है।
यह यात्रा केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल की ब्रुसेल्स की आधिकारिक यात्रा (27-28 अक्टूबर 2025) के बाद हो रही है, जहां उन्होंने व्यापार और आर्थिक सुरक्षा के लिए यूरोपीय आयुक्त महामहिम मारोस शेफोविच के साथ दूरंदेशी चर्चा की थी। ये विचार-विमर्श दोनों पक्षों की सहभागिता को तेज करने और एक व्यापक व्यापार समझौते को सुविधाजनक बनाने की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं।
सप्ताह के दौरान विचार-विमर्श तकनीकी और संस्थागत मामलों के साथ-साथ वस्तुओं के व्यापार, सेवाओं के व्यापार, उत्पत्ति के नियमों सहित अन्य मुख्य क्षेत्रों पर केंद्रित होगा। विचार-विमर्श एक आधुनिक, मजबूत और भविष्य के लिए तैयार एफटीए के साझा दृष्टिकोण से निर्देशित है जो भारत और यूरोपीय संघ दोनों की प्राथमिकताओं और संवेदनशीलता को दर्शाता है।
3 नवंबर 2025 को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और यूरोपीय संघ के व्यापार एवं आर्थिक सुरक्षा आयुक्त महामहिम मारोस शेफकोविच और कृषि एवं खाद्य आयुक्त महामहिम क्रिस्टोफ हेन्सन के बीच हुई वर्चुअल बैठक के साथ वार्ता को गति मिली।
इस यात्रा के एक भाग के रूप में, यूरोपीय आयोग में व्यापार महानिदेशक (ईयू डीजी ट्रेड) सबाइन वेयंड, भारत के वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल के साथ प्रमुख तकनीकी और नीतिगत मुद्दों पर उच्च स्तरीय वार्ता के लिए 5-6 नवंबर 2025 को नई दिल्ली में रहेंगी।
यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल की यात्रा, व्यापार, निवेश, नवाचार और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए एक निष्पक्ष और संतुलित समझौते को अंतिम रूप देने के लिए भारत और यूरोपीय संघ के संयुक्त संकल्प को रेखांकित करती है।
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ…
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज दीपोत्सव का दसवां संस्करण मनाया जाएगा। इस वर्ष दीपोत्सव…
भारत और यूरोपीय संघ ने हॉराइजन यूरोप कार्यक्रम में भारत की भागीदारी को लेकर बातचीत…
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई ने वर्ष 2027 की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं…
पहला बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास 3 नवंबर, 2026 को श्री विजय पुरम में सफलतापूर्वक संपन्न…
भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के सॉफ्टवेयर विकास संस्थान (एसडीआई) ने हवाई अनुप्रयोगों के लिए स्वदेशी डिजिटल…