भारत

बिहार में 18 जिलों के 121 विधानसभा क्षेत्रों में आज शाम पांच बजे पहले चरण का प्रचार अभियान समाप्‍त हो जाएगा

बिहार में 18 जिलों के 121 विधानसभा क्षेत्रों में आज शाम पांच बजे पहले चरण का प्रचार अभियान समाप्‍त हो जाएगा। मतदान, कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बीच छह नवम्‍बर को होगा। राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन, महागठबंधन और अन्‍य दलों के वरिष्‍ठ नेता और स्‍टार प्रचारक मतदाताओं को लुभाने के लिए आज पांच बजे तक प्रचार करेंगे। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी मेरा बूथ सबसे मज़बूत पहल के अंतर्गत आज बिहार की महिलाओं से संवाद करेंगे। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने संवाद के लिए उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा-एन.डी.ए. गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए महिलाएं पूरी लगन से योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान में उनकी सक्रिय भागीदारी बिहार में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मज़बूत कर रही है। विभिन्‍न राजनीतिक दलों के नेताओं का आज बिहार में चुनाव प्रचार का कार्यक्रम है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज भोजपुर और गयाजी में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी के स्टार प्रचारक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वैशाली, पटना, सहरसा और मुंगेर जिले में अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दरभंगा, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण जिले में एनडीए के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभाएं करेंगे। महागठबंधन की ओर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी गया जी और औरंगाबाद में चुनाव प्रचार करेंगे। वहीं महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी प्रसाद यादव समस्तीपुर, बेगूसराय, सहरसा, दरभंगा मुजफ्फरपुर और वैशाली जिलों में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में 17 चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव गया जी में महागठबंधन के प्रत्‍याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

26 मिनट ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

32 मिनट ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

33 मिनट ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

35 मिनट ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

40 मिनट ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

43 मिनट ago