यूरोपीय आयोग ने रूस पर बैंकों, क्रिप्टो और खेल आयोजनों के संबंध में नए प्रतिबंधों का प्रस्ताव रखा
यूरोपीय आयोग ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत रूस के कई बैंकों, क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाने की योजना है। यह कदम यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध को लेकर उठाया जा रहा है। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लेयेन ने बताया कि प्रस्ताव के तहत रूस के 60 बैंकों को अंतरराष्ट्रीय भुगतान प्रणाली स्विफ्ट से बाहर किया जाएगा। इसके अलावा, रूस के 70 जहाजों के यूरोपीय बंदरगाहों में प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव है। हालांकि, इन प्रतिबंधों को लागू करने के लिए यूरोपीय संघ के सभी 27 सदस्य देशों की मंजूरी जरूरी होगी।





