यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लायन भारत की आधिकारिक यात्रा पर कल नई दिल्ली पहुंची। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि इस दौरान भारत और यूरोपीय संघ की अगले चरण की महत्वपूर्ण साझेदारी पर चर्चा की जाएगी।
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच साझेदारी, आपसी भरोसे और साझा मूल्यों पर आधारित है। मंत्रालय के अनुसार यूरोपीय संघ के साथ भारत का जुड़ाव यूरोप पर उसके रणनीतिक महत्व को प्रदर्शित करता है। यह भारत भारत-EU शिखर सम्मेलन और जारी मुक्त व्यापार समझौता (FTA) के अनुरूप है।
2024 तक यूरोपीय संघ में 9 लाख 31 हजार से अधिक भारतीय रह रहे थे, जिनमें 16 हजार से ज्यादा ब्लू कार्ड धारक शामिल हैं। यूरोपीय संघ के नेताओं की यात्रा भारत-EU संबंधों को सरकार की वैश्विक और यूरोपीय रणनीति का एक प्रमुख स्तंभ बनाने को दर्शाती है। अक्षित की रिपोर्ट के साथ समाचार कक्ष से शक्ति सिंह।
बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक बार फिर हवा का कम दबाव का क्षेत्र…
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन और तेज…
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने इस वर्ष जून में हुई यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज चेन्नई के पास चेंगलपट्टू के कट्टनकुलथुर में स्थित एसआरएम…
16 अगस्त 2026 को लगभग 0930 बजे, श्री कमलेश केदारनाथ राय नामक एक यात्री जो…